COVID-19: पहले से खतरनाक हुआ कोरोना, प्रोटेक्शन के लिए अब सिंगल नहीं डबल मास्क लगाएं

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में आजमाए जा रहे सबसे आसान उपाय को भी अब मजबूत करने का वक्त आ गया है. जानकार बता रहे हैं कि कोरोना का दूसरा और तीसरा म्युटेंट बहुत खतरनाक है. ऐसे में हमको मास्क का लेयर भी डबल कर लेना चाहिए. अमेरिका में भी जब कोरोना की दूसरी लहर आई थी तो वहां के विशेषज्ञों ने डबल मास्किंग पर जोर दिया था. भारत में भी कोरोना की दूसरी लहर के बीच सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने डबल मास्किंग को प्रभावी तरीके से उपयोग पर बल दिया है.

डबल मास्किंग क्या है?

डबल मास्किंग कोई अजूबा शब्द नहीं है. एक के बदले दो मास्क पहनने को डबल मास्किंग कहते हैं. हालांकि डबल मास्किंग का भी एक खास तरीका होता है. ऐसा नहीं है कि आप एक के ऊपर एक दो कपड़े के मास्क पहन लें या फिर कोई दूसरा एक तरह का मास्क पहन लें. डबल मास्किंग में पहले सर्जिकल मास्क और फिर कपड़े का मास्क पहनना होता है. सर्जिकल मास्क न हो तो कपड़े के दो मास्क भी पहनें जा सकते हैं, ये सिंगल मास्क से ज्यादा प्रभावी है.

डबल मास्किंग के फायदे

डबल मास्किंग के दो फायदे हैं. मास्क चेहरे पर बेहतर तरीके से फिट हो जाता है. डबल मास्किंग से न तो खुद को और न ही दूसरों को किसी तरह के संक्रमण का खतरा रहता है. एक के ऊपर एक मास्क से चेहरा सील हो जाता है. वहीं डबल मास्किंग से बाहर की हवा फिल्टर होकर नाक में जाती है. CDC ने डबल मास्किंग पर स्टडी की. स्टडी में पाया गया कि डबल मास्क में हवा 85.4% तक फिल्टर हो जाता है. वहीं केवल सर्जिकल मास्क पहनने पर ये 56.1%, जबकि केवल कपड़े का मास्क पहनने पर ये घटकर 51.4% रह जाती है.

कैसे पहनें डबल मास्क?

CDC के मुताबिक, एक सर्जिकल मास्क पर एक साधारण या कपड़े का मास्क होना चाहिए. पहले सर्जिकल मास्क लें और फिर दोनों कोने पर छोटी गांठें लगा दें. अब मास्क को पूरा खोलकर नाक के ऊपरी हिस्से से लेते हुए ठुड्डी तक फैलाएं. अब इस पर लगभग समान चौड़ाई का कपड़े का मास्क पहन लें.

कहां करें डबल मास्किंग

वैसे तो आप अपना बचाव करने के लिए कहीं भी डबल मास्किंग कर सकते हैं, लेकिन अगर आप हमेशा नहीं पहन सकते तो भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों, जैसे पब्लिक ट्रासंपोर्ट, बाजार, अस्पताल या स्कूल में डबल मास्किंग जरूर करें. डबल मास्किंग के अलावा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना न भूलें और लगातार साबुन से हाथ धोते रहें और सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन अवश्य करें.
COVID-19: पहले से खतरनाक हुआ कोरोना, प्रोटेक्शन के लिए अब सिंगल नहीं डबल मास्क लगाएं COVID-19: पहले से खतरनाक हुआ कोरोना, प्रोटेक्शन के लिए अब सिंगल नहीं डबल मास्क लगाएं Reviewed by Getthelyrics on April 24, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.